बालों में विटामिन ई का कैप्सूल लगाने से क्या होता है?HealthPlanet

Posted on Fri 9th Dec 2022 : 08:56

बालों में विटामिन ई लगाने के फ़ायदे जानें :-

एंटीऑक्सीडेंट्स: विटामिन-ई बालों को एंटीऑक्सीडेंट प्रदान कर तनाव से पैदा होने वाले विषैले पदार्थों के असर को कम करता है। यह केवल बालों के लिए ही नहीं बल्कि इसके नियमित इस्तेमाल से रक्त संचार भी सुचारू रहता है।

बालों की बढ़त में मददगार: विटामिन-ई ऑयल बालों को लम्बा करने में मदद करता है। यह कमज़ोर बालों को पोषक-तत्व प्रदान करता है और बालों को सेहतमंद रखता है।

बालों की सफ़ेदी रोके: एंटीऑक्सीडेंट्स को नुक़सान पहुंचने के कारण बाल उम्र से पहले सफ़ेद होने लगते हैं। ऐसे में विटामिन-ई का इस्तेमाल इस समस्या से बचाव करता है।

रूसी में कमी: विटामिन-ई डैंड्रफ को रोकने और उसे ख़त्म करने में कारगर है। सिर में विटामिन-ई तेल लगाने से सिर की त्वचा नम रहती है और डैंड्रफ पर रोक लगती है।

बालों को चमकदार बनाए: नियमित रूप से विटामिन-ई ऑयल लगाने से बालों की गहराई से कंडीशनिंग होती है। इससे बाल पहले की तुलना में स्वस्थ और चमकदार बनते हैं।

इस्तेमाल कैसे करें

बालों की बढ़त के लिए नारियल तेल में विटामिन-ई ऑयल मिलाकर बालों की जड़ों में लगाएं। महीनेभर तक इस मिश्रण को लगाने से बालों की लम्बाई काफ़ी अच्छी हो जाएगी।

सप्ताह में दो बार विटामिन-ई ऑयल से बालों की मसाज करें। इससे बाल सफ़ेद नहीं होंगे।

विटामिन-ई कैप्सूल को शैम्पू, हेयर मास्क, कंडीशनर के साथ मिलाकर इस्तेमाल करें। सिर धोने के पहले तेल में मिलाकर मालिश करें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info